फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल दिवस पर होंगी विभिन्न प्रतियोगिताएं

Sat, 14 Nov 2015 01:23 AM IST
ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। राजकीय संप्रेक्षण गृह के किशोर और बालक में रहने वालों को 14 नवंबर को विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। यही नहीं, उत्साहवर्धन के लिए विजेताओं को पुरस्कार दिए जाएंगे। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने आयोजन को सफल बनाने के उद्देेश्य से समितियां गठित कर दी हैं।
विज्ञापन


14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। जिला प्रोबेशन अधिकारी श्रवण कुमार गुप्ता ने इस दिन नेहरू नगर स्थित राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) व ग्राम दैलवारा स्थित राजकीय बाल गृह बालक में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित करने का निर्णय लिया है।

राजकीय संप्रेक्षण गृह में सुबह 11 बजे से दिन में एक बजे तक गीत, नाटक, वादन, चित्रकला, भाषण, निबंध, दौड़, नीबू दौड़ व रस्साकसी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। दौड़, नीबू दौड़, रस्साकसी प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले को क्रमश: पांच हजार, तीन हजार व दो हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। राजकीय बाल गृह में विजेताओं को पांच सौ, तीन सौ व दो सौ रुपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा, जबकि सांत्वना पुरस्कार 150 रुपये से उनके बैंक खाते में भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

 
आयोजन के लिए समितियां गठित कर दी गई हैं, जिसमें अध्यक्ष जिला प्रोबेशन अधिकारी, गणमान्य व्यक्तियों में एडवोकेट मुरारीलाल जैन व स्वैच्छिक संगठन में आधारशिला सेवा समिति के सचिव सर्वदेव तिवारी को नामित किया गया है।

इसी प्रकार राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) में अध्यक्ष प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड, उपाध्यक्ष सहायक अधीक्षक राजकीय संप्रेक्षण गृह और सदस्य शकुंतला चौबे सदस्य किशोर न्याय बोर्ड को नामित किया गया है। राजकीय बाल गृह बालक में अध्यक्ष अधीक्षक राजकीय बाल गृह, उपाध्यक्ष राजेंद्र रजक प्रभारी अध्यक्ष बाल कल्याण समिति व सदस्य में बाल कल्याण समिति को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें