फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल दिवस पर बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

विज्ञापन
बाल दिवस पर नृत्य करती छात्राएं - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल में बाल दिवस मनाया गया जिसमें बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके अलावा अन्य स्कूलों में भी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नेहरू महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ. रविंद्र यादव व जगदीश नारायण चौबे ने किया। इस दौरान वक्ताओं ने नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके मार्गदर्शन पर चलने का संकल्प दिलाया। बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। देश भक्तिगीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया। इस दौरान प्रबंधक गुलाम मुहम्मद गामा, शरीफ जावेद, हाजी मुहम्मद रफीक, इमरोज, उमा यादव, शमी, प्रकाश जैन, सरोज जैन, उवेश खान, अंकित यादव, मोंटी शुक्ला आदि मौजूद रहे। उधर आदिनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन में प्राचार्य डा. नरेंद्र कुमार शर्मा ने नेहरूजी के चित्र को माल्यार्पण किया। प्रवक्ता सुजय किशोर शर्मा ने कहा कि आज का दिन बच्चों से जुड़ने का दिन होता है। अरविंद कुमार आर्य, डीएलएड प्रथम वर्ष के प्रशिक्षु सुदामा, प्रवक्ता राजेश कुमार वर्मा, मनीषा साहू, संतोष वर्मा, अनुराग नरवरिया, डीएलएड विभागाध्यक्ष डॉ रोहित कुमार आदि मौजूद रहे। अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यालय रजवारा में बाल दिवस के अवसर पर स्मार्ट क्लास रूम का शुभारंभ किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि बेसिक शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार वर्मा ने किया। बच्चों ने म्यूजिक चेयर, प्रतियोगिता, बिंदी प्रतियोगिता आदि प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। विजयी प्रतिभागियों में देवेंद्र, पलक, अंजना, महक, राघवेंद्र, अनुष्का, मान्या, प्रिंसी आदि को बीएसए द्वारा पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्य नीलम जैन पटवारी ने नेहरूजी के जीवन पर प्रकाश डाला। इस दौरान अंजली तिवारी, ज्योति, सीमा, रूपकांता, नीता आदि मौजूद रहे। बाल दिवस पर प्राथमिक विद्यालय कुआगांव में बाल मेला का आयोजन किया गया। इसके बाद भारतीय ग्रामीण जन सेवा समिति ने एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किया गया। इस दौरान प्रबंधक वीरसिंह, जगदीश झा, योगेंद्र नाथ, प्रधानाध्यापक नीरज द्विवेदी, प्राची सिंघई, प्रज्ञा जैन, बाबूलाल, शत्रुघन सिंह, जालम प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें