फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर मचाया धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। रानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल का 32वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अतिथियों ने मेधावी बच्चों को पदक व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार सिंह एवं पं. विश्वनाथ शर्मा हिंदू धर्मार्थ न्यास की प्रबंध न्यासी शालिनी भार्गव ने दीप प्रज्ज्वलन एवं मां सरस्वती, वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के चित्रों पर माल्यार्पण कर किया। प्रधानाध्यापक राजेंद्र सिंह ने सत्र 2024-25 की विद्यालय की प्रगति आख्या प्रस्तुत करते हुए मेधावी छात्र-छात्राओं में एकेडेमिक स्टार के नामाें की घोषणा की। सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना एवं विद्यालय कुलगीत खूब लड़ी मर्दानी वो तो झांसी वाली रानी थी... से हुआ।
प्ले सेंटर से यूकेजी तक के शिशुओं ने भोलेपन की सुगंध, कक्षा एक व दो के बच्चों ने त्योहारों की सुगंध के माध्यम से बचपन के भोलेपन एवं त्योहारों के महत्व पर आकर्षक नृत्य किया। कक्षा तीन के बच्चों ने वेदों की सुगंध के माध्यम से वेदों के महत्व को दर्शाते हुए मनमोहक मंचन कर दर्शकों को मुग्ध कर दिया। कक्षा 4 व 5 के छात्र-छात्राओं ने प्रकृति की सुगंध प्रसंग का मंचन करते हुए लोगों को सद्कर्म एवं प्रकृति का संरक्षण करने का संदेश दिया।
विज्ञापन

कक्षा 6 व 7 के विद्यार्थियों ने ऑपरेशन सिंदूर एवं भारतीय सशस्त्र बलों के अदम्य साहस, शौर्य एवं त्याग की प्रस्तुति का मंचन किया। कक्षा 8 के विद्यार्थियों ने भगवान शिव की भव्य झांकी एवं शिव तांडव स्त्रोत पर नृत्य का जीवंत दृश्य प्रस्तुत किया। अतिथियों ने समूह की वार्षिक पत्रिका का विमोचन कर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन छात्रा सिद्धि सेठ व छात्र हर्षवर्धन सिंह बुंदेला, समृद्धि गुप्ता, अक्षांश सिंह, ध्रुव सिंह, नंदनी पटेल ने किया।
0000000
मेधावियों को किया पुरस्कृत
सरन्या सोनी कक्षा एक, मो. अनस सिद्दीकी कक्षा दो, जॉय मिश्रा कक्षा तीन, गौरी मिश्रा कक्षा चार, अक्षांश सिंह राजावत कक्षा पांच, अभि सचान कक्षा छह, मैत्रेयी पटेरिया कक्षा सात व धैर्य साहू कक्षा आठ को मुख्य अतिथि ने प्रमाणपत्र एवं स्वर्ण पदक प्रदान कर सम्मानित किया। रानी लक्ष्मीबाई विद्यालय समूह की ओर से उत्तम एवं दीर्घ सेवा के लिए अपूर्वा शर्मा (पीआरटी) और खेल शिक्षक जावेद अली को रुपये 15 हजार नकद राशि से पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें