फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललितपुर: नशे में धुत्त युवक ने मासूम बच्ची के सीने पर तानी राइफल, साथी पुलिसकर्मी ने थमा दी थी, सस्पेंड

Wed, 15 Oct 2025 07:04 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर

सार

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी मुश्ताक ने वीडियों को संज्ञान लेते हुये तत्काल हेड कांस्टेबल दिनेश अवस्थी को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
बच्ची के सीने के पास राइफल ताने शराबी साथ में पुलिसकर्मी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ललितपुर नगर पालिका उपचुनाव में मतदान की ड्यूटी में लगाए गए पुलिसकर्मी की राइफल लेकर एक शराबी युवक ने बीच बाजार में जमकर तमाशा किया। शराबी ने कुर्सी पर बैठी मासूम बच्ची के सीने पर राइफल तान दी। इस दौरान साथ में मौजूद पुलिसकर्मी तमाशा देखता रहा। शराबी ने सड़क पर भी उत्पात मचाया और इसके बाद साथी पुलिसकर्मी के साथ बाइक पर बैठकर चला गया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी ने वीडियों को संज्ञान लेते हुये तत्काल हेड कांस्टेबल दिनेश अवस्थी को निलंबित कर दिया है। 
विज्ञापन


सड़क पर टहलता रहा बेखौफ

बुधवार को एक सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में चुनाव ड्यूटी में लगे एक पुलिसकर्मी ने अपनी रायफल को एक शराबी युवक को थमा दिया। शराबी युवक के पीछे-पीछे पुलिसकर्मी नजर आ रहा है तो वहीं राइफल लिए व्यक्ति नशे में धुत्त रोड़ पर अपना रौब दिखा रहा है। इतना ही नहीं युवक ने सड़क किनारे कुर्सी पर बैठी मासूम बच्ची के सिर पर बंदूक की नोक तान दी। इसके बाद सड़क पर निकलने वालें लोगों पर रौब झाड़ता हुआ नजर आ रहा है। सड़क पर बेखौफ अंदाज में जाता दिख रहा है। कुछ देर बाद शराबी अपने साथी पुलिसकर्मी की बाइक पर बैठकर चला गया। वह पुलिसकर्मी की रायफल को अपने कंधे पर रखे हुए था। गनीमत रही कि इस दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं घटी।


पुलिसकर्मी भी था नशे में

वीडियो सुभाषपुरा पानी की टंकी के पास का बताया जा रहा है। यह भी बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी भी शराब के नशे में था। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। वहीं, इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि पुलिसकर्मी हेड कांस्टेबल दिनेश अवस्थी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया और पूरे मामले की जांच एएसपी कालू सिंह को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सड़क पर शराबी के बवाल काटने का देखें वीडियो...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें