फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर किया छठ पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। चार दिन पहले मंगलवार को शुरू हुआ छठ पूजा का शुक्रवार को लोगों ने उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर समापन किया और महिलाओं ने व्रत खोला।
विज्ञापन

यहां बिहार और पूर्वांचल में बलिया, देवरिया आदि क्षेत्रों के रहने वाले लोगों ने छठ पूजन का शुक्रवार को समापन किया। पहले दिन नहाय खाय के साथ छठ पूजन की शुरुआत हुई, जिसके बाद अगले दिन बुधवार को खरना और तीसरे दिन फल, गन्ना एवं ठेकुआ आदि को दउरा में सजाकर सुम्मेरा तालाब के घाट पर एकत्रित होकर उत्साह पूर्व डूबते हुए भगवान सूर्य को दूध से अर्घ्य देकर पूजन किया था।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह व्रती महिलाएं सुम्मेरा तालाब पहुंचीं और घर से सूप में केला, मूली, गाजर, अनानास, अमरूद, शरीफा, सेब आदि फल एवं फूल मालाएं और रोली लेकर तालाब के घाटों पर विधि विधान के साथ पूजन किया और उगते हुए भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के बाद दीपक जलाकर आरती की। महिलाओं ने यहां और भगवान सूर्य से प्रार्थना कर पूजन का समापन किया। वहीं, निर्जला व्रती महिलाओं ने पूजन कर पहुंचकर 36 घंटे बाद अपना व्रत खोला। संवादध
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें