फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: केमिस्ट बोले- जनरल स्टोर व मॉल में बिक रहीं प्रतिबंधित दवाइयां

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। प्रेस क्लब में मंगलवार को केमिस्ट एसोसिएशन की बैठक वरिष्ठ दवा व्यवसायी नवीन समैया की अध्यक्षता में हुई। समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही सात अप्रैल को औषधि निरीक्षक को ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया।
अध्यक्ष संभव सिंघई ने कहा कि किराना, जनरल स्टोर व मॉल और पान की दुकानों पर खुलेआम प्रतिबंधित दवाइयां व क्रीम बेची जा रही हैं। कई नकली दवाओं की भी बिक्री की जा रही है। कई माफिया नकली क्रीम बनाकर कम दाम में बेच रहे हैं। इससे व्यापार करने में समस्या हो रही है। सात अप्रैल को औषधि निरीक्षक को ज्ञापन देकर मॉल व दुकानदारों को चिह्नित कर कार्रवाई की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंशुल जैन ने कहा कि दवा व्यवसायियों को फार्मासिस्ट की अनिवार्यता समाप्त कर पहले की तरह अनुभव के आधार पर लाइसेंस देने चाहिए। इस दौरान जितेंद्र जैन, भगत सिंह गौर, अशोक शाह, दीपक नायक, लोकेंद्र राजा, सिद्धार्थ शर्मा, राहुल चौधरी, राजू समैया, जयनारायण कटारे, अनुज जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें