फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेयरमैन अंकल! हमने बना लिया स्वीमिंग पूल

Fri, 15 Jul 2016 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
swimming poo, lalitpur news - फोटो : amar ujala, jhansi news
विज्ञापन
ललितपुर। नगर पालिका टेंडर करने के बाद भी बच्चों के लिए कंपनी बाग में स्वीमिंग पूल नहीं बना सकी है। पूरी गर्मी की छुट्टी बिना स्वीमिंग पूल का इंतजार करते-करते बिताने वाले बच्चों ने बारिश में अपनी मस्ती का खुद ही इंतजाम कर लिया है। कंपनी बाग में बने फव्वारे के टैंक में बारिश का पानी भर गया और बच्चों ने इसी को स्वीमिंग पूल बनाकर मस्ती करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


शहर के बीचोंबीच बने चंद्रशेखर आजाद उद्यान (कंपनी बाग) में बच्चों के मनोरंजन के लिए स्वीमिंग पूल बनाने के लिए नगर पालिका बोर्ड से 40 लाख रुपये की स्वीकृति दी है। नगर पालिका विगत वर्ष माह जुलाई में टेंडर प्रक्रिया को भी पूर्ण करा चुकी है। निर्माण कार्य के लिए दो माह का समय निर्धारित किया गया था, लेकिन एक वर्ष का समय बीत गया है, अब तक स्वीमिंग पूल का निर्माण कार्य का श्रीगणेश भी नहीं हो सका है।

नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने कहा था कि मार्च माह तक स्वीमिंग पूल का निर्माण कार्य पूर्ण करा दिया जाएगा, जिससे इस वर्ष की गर्मियों की छुट्टियां बच्चों स्वीमिंग पूल में मस्ती करने में बिताएं। नगर पालिका के यह बात झूठी साबित हुईं, गर्मियां बीत गई पर अब तक स्वीमिंग पूल का निर्माण नहीं हो सका है। बच्चों ने बरसात का मजा लेने के लिए खुद ही कंपनी बाग में स्वीमिंग पूल बना लिया है। पार्क के शुरुआती हिस्से में बने फब्बारे के टैंक में भरे बरसात के पानी में डुबकियां लेना शुरू कर दिया है, सुबह-शाम यहां बच्चे घंटों अपना मनोरंजन कर रहे हैं।
विज्ञापन


जलभराव बना समस्या
कंपनी बाग पर उद्यान विभाग का स्वामित्व है, लेकिन यहां आने वाले नागरिकों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए नगर पालिका प्रत्येक वर्ष लाखों रुपये व्यय करता है। इसके बावजूद यहां पर अव्यवस्थाएं बनी हुई है। पार्क के भीतर चारों और जलभराव है, केवल यहां पर बना फुटपाथ ही उपयोग के लायक बचा हुआ है। पार्क में आधा से एक फीट तक पानी भरा हुआ है।

वहीं, पार्क के बीच में बना गोल फव्वारा काफी समय से बंद पड़ा हुआ है, जिसमें काई जम गई है। पार्क में घास भी काफी बड़ी हो गई है, इस ओर जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें