ललितपुर। बीएसए के निर्देश पर कई खंड शिक्षा अधिकारियों ने ब्लॉक जखौरा के कई स्कूलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में प्राथमिक विद्यालय खिरियाखुर्द बंद पाया गया। कई शिक्षक, शिक्षा मित्र व अनुचर गैरहाजिर मिले। इस पर कइयों की वेतन वृद्घि रोक दी गई। प्राथमिक विद्यालय चैनावारा के इंचार्ज प्रधानाध्यापक को अनियमित पाए जाने पर निलंबित कर दिया।
बीएसए मनोज कुमार वर्मा ने विद्यालयों के संचालन की हकीकत जानने के लिए ब्लॉक जखौरा के विद्यालयों का निरीक्षण एक साथ खंड शिक्षा अधिकारियों से कराया। प्राथमिक विद्यालय नौहरखुर्द में आशाराम शिक्षा मित्र एवं हरचरण शिक्षा मित्र विद्यालय से अनुपस्थित मिले। शिक्षा मित्र सुनीता के स्थान पर उनके पति विद्यालय में शिक्षण कार्य कर रहे थे। इस पर सुनीता शिक्षा मित्र का माह जुलाई का मानदेय अवरुद्ध कर दिया गया। प्राथमिक विद्यालय नौहरकला में दूध का वितरण नहीं किया जाता है। इस पर प्रधानाध्यापक को विद्यालय में दूध वितरण कराने के निर्देश दिए। उच्च प्राथमिक विद्यालय नौहरकला में बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति के निर्देश दिए। उच्च प्राथमिक विद्यालय भडरा में मीना कुमारी सहायक अध्यापक अनुपस्थित थीं। विद्यालय में फल एवं दूध का वितरण नहीं किया जाता है। इंचार्ज प्रधानाध्यापक सुरेंद्र कुमार से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। उच्च प्राथमिक विद्यालय बीघाखेत में दीपिका सोनी अनुदेशक चार नवंबर 2018 से लगातार अनुपस्थित चल रहीं हैं। प्राथमिक विद्यालय चदेरा में आराधना जैन शिक्षा मित्र अनुपस्थित मिली। उनका मानदेय काट दिया गया। उच्च प्राथमिक विद्यालय खुरा में अनुचर नीलेश कुमार अनुपस्थित मिलने पर एक दिन का वेतन काट दिया।
उच्च प्राथमिक विद्यालय दैलवारा में दूध का वितरण नहीं कराया जा रहा है। प्रधानाध्यापक अजमुल खां निरीक्षण समय तक अनुपस्थित थे। निरीक्षण समाप्त होने के समय विद्यालय में पहुंचे। आराधना तिवारी शिक्षामित्र भी उस समय अनुपस्थित थीं। प्रधानाध्यापक को समय से विद्यालय नहीं पहुंचने पर प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। प्राथमिक विद्यालय रावतयाना दैलवारा, प्राथमिक विद्यालय नैगांव कला में दूध का वितरण नहीं कराया जा रहा है।
प्राथमिक विद्यालय कालापहाड़ में दोनों शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले। शिक्षा मित्र राधा देवी एवं विजय बहादुर का मानदेय काट दिया। प्राथमिक विद्यालय आलापुर में शिक्षिका प्रियंका सिद्वार्थ 19 जुलाई एवं निरीक्षण के समय अनुपस्थित रहीं। उनकी एक स्थाई वेतन वृद्धि अवरुद्ध कर दी गई। प्राथमिक विद्यालय अडवाहा में कैलाश यादव शिक्षा मित्र अनुपस्थित थे। उच्च प्राथमिक विद्यालय के अनुदेशक घनश्याम सिंह अनुपस्थित थे। प्राथमिक विद्यालय प्रतापपुरा में हाजिरी दर्ज नहीं थी। इंचार्ज प्रधानाध्यापक को उपस्थिति अंकित करने की चेतावनी दी। प्राथमिक विद्यालय कोडरन रायपुर में दिनेश कुमार चौरसिया सअ बिना सूचना के अनुपस्थित थे। उनकी दो अस्थाई वेतन वृद्धि रोक दी गई।
उच्च प्राथमिक विद्यालय कल्यानपुरा में अनुदेशक राजेंद्र कुमार अनुपस्थित थे। एमडीएम रजिस्टर में फर्जी तरीके के छात्र उपस्थिति बढ़ाई गई। प्रधानाध्यापक नीलम साध की दो अस्थाई वेतन वृद्धि रोक दी गईं। स्पष्टीकरण भी तलब किया। यहां भी एमडीएम रजिस्टर में फर्जी तरीके से छात्र उपस्थित बढ़ाने की बात सामने आई। प्रावि चैनावारा में निरीक्षण के समय प्रअ राममोहन एवं शिक्षा मित्र रघुवरदयाल अनुपस्थित थे। इंचार्ज प्रधानाध्यापक राममोहन 19 जुलाई को भी अनुपस्थित थे। इस पर उन्हें निलंबित करते हुए रघुवरदयाल शिक्षा मित्र का मानदेय काट दिया। प्रावि खिरियाखुर्द निरीक्षण के समय विद्यालय बंद पाया गया। शिक्षा मित्र कृष्णकांत गोस्वामी का मानदेय काट दिया। उप्रावि जैरवारा में अनुदेशक वैशाली 06 फरवरी 18 से अनुपस्थित हैं। विद्यालय में 161 बच्चों के सापेक्ष 104 बच्चे उपस्थित मिले एवं शैक्षिक स्तर निम्न मिला।
प्रावि जैरवारा में शिक्षा मित्र अर्चना राजपूत अस्थायी रूप से शिक्षण कार्य करती पायी गयी। उप्रावि सीरौन के सअ धर्मेंद्र जैन की ड्यूटी राजकीय संप्रेक्षण गृह में लगी हुई है। प्राथमिक विद्यालय जखौरा-1में निरीक्षण के समय अंजना यादव इंप्रअ के हस्ताक्षर अध्यापक उपस्थित पंजिका में पाए गए, लेकिन उपस्थित नहीं थी। शिक्षा कर्मी राजकुमारी सविता का मानदेय/वेतन काट दिया। प्रावि जखौरा-2 में निरीक्षण के समय कॉंति वर्मा प्रअ के हस्ताक्षर अध्यापक उपस्थित पंजिका में थे, लेकिन वह विद्यालय में नहीं थी। शिक्षा कर्मी सलमा का आकस्मिक अवकाश अंकित था लेकिन अवकाश प्रार्थना पत्र नहीं पाया गया। इस पर बीएसए ने प्रधानाध्यापिका कॉन्ति वर्मा की आगामी 02 अस्थाई वेतन वृद्धि अवरूद्ध करने व सलमा का अनुपस्थित दिवस के मानदेय/वेतन काट दिया।