सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ आरोपी
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत शहर के मोहल्ला गांधीनगर में एक बाइक सवार बदमाश महिला के गले से सोने की चेन छीनकर भाग गया। पीड़िता के पति ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। यह घटना गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गांधीनगर स्थित आदिनाथ मंदिर के सामने रहने वाले मनोज कुमार जैन ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी पत्नी संगीता जैन बुधवार की सुबह करीब 6.40 बजे घूमकर घर लौट रही थी, इसी दौरान ऐरा हाउस के सामने की गली में भूतेश्वर स्टील के सामने स्टेशन रोड पर एक पल्सर बाइक सवार बदमाश आया और उसके गले से तीन तोले की सोने की चेन छीनकर भाग गया। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस से मामले में रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की है।