फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमेंट विक्री के नाम पर धोखाधड़ी मं मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
court.jpeg - फोटो : court.jpeg
विज्ञापन
ललितपुर। थाना कोतवाली पुलिस ने सीमेंट की बिक्री के नाम पर 5.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में न्यायालय के आदेश पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मोहल्ला सुुभाषपुरा निवासी महावीर पुत्र विनोद कुुमार नेे न्यायालय में दिए शिकायत पत्र में बताया कि एक जून 2020 को उसके मोबाइल नंबर पर एक मेसेज आया। इसमें ऑफर था कि दो हजार सीमेंट की बोरियों का ऑर्डर देने पर 280 रुपये प्रति बोरी की दर से माल की आपूर्ति की जाएगी। सीमेंट की आवश्यकता होने पर उसने मोबाइल नंबर डायल किया तो उक्त नंबर वाले ने बताया कि वह नीरज अखोरी बोल रहा है। उसने बताया कि कंपनी के खाते में 5.60 लाख रुपये भेज दो। उसने आरटीजीएस के माध्यम से धनराशि उसके बैंक खाते में जमा कर दी। लेकिन बाद में पता चला कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है।
उसने कोतवाली में शिकायत की। लेकिन, कार्रवाई नहीं हुई। तब तक 1.80 लाख रुपये उसके बैंक खाते से निकाल लिए गए। बैंक के माध्यम से पता चला कि उक्त खाताधारक तेलंगाना के हैदराबाद नगर मुसीराबाद निवासी मोहम्मद ओमार पाशा है। न्यायालय ने कोतवाली पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें