फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारुति कार लेकर जा रहा कंटेनर राजमार्ग पर जला, यातायात बाधित

विज्ञापन
कैप्सन - ललितपुर। राजमार्ग पर चलता कंटेनर - फोटो : TALDEHATE
विज्ञापन
तालबेहट (ललितपुर)। राजमार्ग पर सोमवार को रानीकोडर के समीप मारुति वैन लेकर जा रहे एक कंटेनर में अचानक आग लग गई। जिससे कंटेनर के साथ उसमें रखी चार कारें भी जल गईं। कंटेनर चालक ने किसी तरह अपनी जान बचाई। इससे राजमार्ग पर लगभग आधा घंटे यातायात बंद रहा। हादसा शाम करीब साढ़े छह बजे का है।
विज्ञापन

सोमवार को एक कंटेनर दिल्ली से मारुति कारें लेकर बंगलूरू जा रहा था। कोतवाली तालबेहट के अंतर्गत राजमार्ग पर रानीकोडर के समीप अचानक कंटेनर में आग लग गई। जिसे देखकर वाहन चालकों ने चालक को इशारा किया। चालक जितेन्द्र सिंह ने तत्काल कंटेनर रोक कर लोगों को सहायता के लिए बुलाया। लेकिन भीषण आग देखकर आसपास के लोग आग बुझाने के लिए आगे नहीं आए। आग की जानकारी के बाद तेरई फाटक चौकी प्रभारी अजय कुमार मौके पर गए। उन्होंने तत्काल फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी। सूचना के लगभग एक घंटे बाद जिला मुख्यालय से आई फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू किया। तब तक कंटेनर और उसमें रखी काफी कारें जल चुकी थी। कंटेनर में आग लगने से लगभग आधा घंटे तक दोनों ओर का यातायात बंद रहा। जिससे दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गई। बाद में पुलिस ने वाहनों के निकलने की व्यवस्था बनाई। एक ओर के मार्ग से वाहनों की निकासी काफी देर बाद सुचारू हो सकी।
--------------------------------
फायर ब्रिगेड की कमी खली
तालबेहट। जनपद में आग बुझाने के लिए मात्र दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियां हैं। वह भी जिला मुख्यालय में रहती हैं। ऐसे में एक बार फिर आग लगने की घटना के दौरान गाड़ियों की कमी खली। तालबेहट के लोग पिछले दस वर्षों से तहसील स्तर पर एक फायर सर्विस स्टेशन बनाने की मांग करते आ रहे हैं। कई बार इसके लिए जमीन तलाशी गई । लेकिन अमलीजामा उसे आज तक नहीं दिया जा सका। इसी कारण कंटेनर में लगी आग बुझाने में जिला मुख्यालय से जब तक गाड़ी आती तब तक हर बार की तरह काफी नुकसान हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें