ललितपुर। गांधीनगर वार्ड नंबर दो के अंतर्गत देवी मंदिर के पीछे पानी निकासी नहीं होने के कारण जलभराव की स्थिति बन गई है। इससे मुहल्लेवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने सड़क निर्माण के साथ पानी निकासी के लिए नालियां बनाने की मांग की है।
गांधी नगर स्थित देवी मंदिर के पीछे करीब तीन दर्जन से अधिक लोग भवन बनाकर निवास कर रहे हैं। इन मकानों के पास गंदे पानी की निकासी नहीं होने के कारण जलभराव की स्थिति है। रोड नहीं होने के कारण मुहल्लेवासियों का निकलना मुश्किल है। बारिश के दौरान तो और भी परेशानी होती है। लोग तीन-चार फुट तक भरे पानी से गुजरकर जाने को मजबूर हैं। मुहल्लेवासियों ने सीसी रोड के साथ नाली निर्माण की मांग की है, जिससे समस्या का समाधान हो सके।