फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीसीआईडी ने सामूहिक बलात्कार एवं हत्या के दो आरोपियों को दबोचा

विज्ञापन
police new.jpeg - फोटो : police new.jpeg
विज्ञापन
महरौनी (ललितपुर)। कोतवाली महरौनी के अंतर्गत एक गांव में चार वर्ष पूर्व एक महिला के साथ सामूहिक बलात्कार कर फांसी के फंदे पर लटकाकर हत्या करने के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को बृहस्पतिवार को सीबीसीआईडी की टीम ने पकड़कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

चार वर्ष पूर्व 12 अप्रैल 2017 को महिला के साथ सामूहिक बलात्कार कर आम के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटकाकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर महरौनी थाना पुलिस ने 18 जून 2017 को महिला से सामूहिक बलात्कार व हत्या करने के मामले में ग्राम अंडेला निवासी तीन आरोपियों दल सिंह, महेंद्र सिंह व इंदर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद यह मामला परिजनों की मांग पर सीबीसीआइडी को स्थानांतरित कर दिया गया था। इस मामले की विवेचना सीबीसीआईडी कानपुर की इंस्पेक्टर सुभद्रा वर्मा कर रही हैं। बृृहस्पतिवार को सीबीसीआईडी इंस्पेक्टर सुभद्रा वर्मा के नेतृत्व में खितवांस चौकी प्रभारी सुरेंद्र कुमार, दीवान उत्तम ने पुलिस बल के साथ आरोपी महेंद्र सिंह एवं दल सिंह को ग्राम अंडेला महरौनी से गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय में पेश करते हुए जेल भेज दिया। तीसरा आरोपी इंदर सिंह फरार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें