फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व विभाग रहा कर वसूली में फिसड्डी

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में कर करेत्तर की मीटिंग करते जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार। - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी अन्नावि दिनेशकुमार ने सभी अधिकारियों से अपने विभाग से संबंधित लक्ष्य को वित्तीय वर्ष के अंत तक पूरा करने व प्रवर्तन कार्य में तेजी लाकर अधिक से अधिक राजस्व वसूल करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में कर-करेत्तर राजस्व प्राप्तियों/प्रवर्तन की प्रगति की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई। इसमें जनवरी माह की कर-करेत्तर राजस्व प्राप्तियों/प्रवर्तन की प्रगति की समीक्षा की गई। इसमें ललितपुर फिसड्डी रहा। इसमें सर्व प्रथम वाणिज्य/व्यापार कर विभाग की समीक्षा में बताया कि माह में 4.40 के सापेक्ष 4.35 करोड़ राजस्व की वसूली की गई है। इस माह में 98.96 प्रतिशत प्रगति रही। स्टाम्प व रजिस्ट्रेशन विभाग में लक्ष्य 5.60 करोड़ के सापेक्ष 5.10 करोड़ के साथ प्रगति 89.46 प्रतिशत रही। मालकर, वाहनकर व यात्री कर में 2.92 करोड़ के लक्ष्य के सापेक्ष 2.24 करोड़ की वसूली और 76. 71 प्रतिशत प्रगति रही। राज्य उत्पादन शुल्क (आबकारी) विभाग में लक्ष्य 18.10 के सापेक्ष 26.66 करोड़ की वसूली कर 147.29 प्रतिशत की प्रगति की। वानिकी एवं वन्य जीव विभाग में लक्ष्य 0.19 के सापेक्ष 4.54 करोड़ की वसूली कर 2386.04 प्रतिशत प्रगति रही। खनन तथा धातुकर्म में माह के लक्ष्य 3.50 के सापेक्ष 2.58 करोड़ वसूल कर 73.71 प्रतिशत प्रगति रही। भू-राजस्व विभाग में लक्ष्य 0.50 के सापेक्ष 0.05 करोड़ की वसूली के साथ दस फीसदी प्रगति रही। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य में 0.02 के सापेक्ष 0.07 करोड़ वसूल कर प्रगति 350 प्रतिशत रही। मुख्य एवं मध्यम सिंचाई में लक्ष्य 1.26 के सापेक्ष 0.10 करोड़ कर प्रगति 7.94 प्रतिशत रही। सड़क, पुल में माह के लक्ष्य 1.83 के सापेक्ष 0.01 करोड़ वसूली के साथ प्रगति 0.52 प्रतिशत रही। कृषि उत्पादन मंडी में लक्ष्य 1. 60 के सापेक्ष 1.73 करोड़ वसूल कर प्रगति 108.13 प्रतिशत रही। नगर विकास विभाग में लक्ष्य 0.41 के सापेक्ष 0.40 करोड़ वसूली के साथ प्रगति 97.56 प्रतिशत रही। विद्युत विभाग में 11.17 करोड़ लक्ष्य के सापेक्ष 7.81 करोड़ वसूल कर 69.92 प्रतिशत की प्रगति की। इस दौरान अपर जिलाधिकारी वि/रा अनिल कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी न्यायिक लवकुश त्रिपाठी व अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें