ललितपुर। थाना मड़ावरा के अंतर्गत ग्राम रनगांव में मोती मंदिर के पास से मड़ावरा पुलिस ने एक आरोपी को अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया है।
थाना मड़ावरा में तैनात एसआई सुधाकर सिंह ने मड़ावरा पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 14 अक्तूबर को सुबह 7.45 बजे जब वह सिपाहियों के साथ गश्त पर थे तो ग्राम रनगांव में मोती मंदिर के पास उसी गांव कमो परसू लोधी पुत्र संतोष लोधी को एक थैले में कुछ सामान लेते हुए देखा, लेकिन पुलिस को देखकर वह सकपका गया और पीछे की ओर लौटने लगा, जिस पर उन्होंने उसे रोककर पूछा तो पहले तो बहाना करने लगा, लेकिन जब कड़ाई से पूछताछ की और तलाशी ली तो उसके पास से चार सौ ग्राम गांजा बरामद हुआ। जिस पर मड़ावरा पुलिस ने एसआई की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत मुुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।