फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पुलिस चौकी में दो पक्ष भिड़े, कुर्सी और मटके फूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। चौकी में सुनवाई के दौरान दो पक्ष भिड़ गए। एक पक्ष ने यहां रखी कुर्सियों और मटकों को तोड़ दिया। चौकी प्रभारी के समझाने पर उसके साथ अभद्रता करते हुए वीडियो बनाकर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। पुलिस ने चौकी प्रभारी की तहरीर पर एक युवती सहित पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोतवाली सदर अंतर्गत चौकी मसौरा बैरियर प्रभारी संजीव धामा 28 मई की सुबह दो पक्षों के बीच सुनवाई कर रहे थे। एक पक्ष की आयुषी अपने चाचा अभिनेश उर्फ बल्लू रिछारिया, अनुराग उर्फ नीलेश रिछारिया, चाची स्वीटी, दादी चंद्रकुमारी निवासी ग्राम घटवार व दूसरा पक्ष अपना प्रार्थना पत्र लेकर चौकी आए। यहां दोनों पक्ष एक दूसरे पर आयुषी को बेचने का आरोप लगा रहे थे। चौकी प्रभारी दोनों पक्षों को सुन रहे थे, तभी प्रथम पक्ष की आयुषी और उसके परिजन आक्रोशित हो गए और दूसरे पक्ष के साथ गाली गलौज कर मारपीट को आमादा होने लगे। चौकी परिसर में हुड़दंग करने लगे, जिससे चौकी में रखी कुर्सी व पानी का घड़ा टूट गया। आरोपियों को समझाया तो वह पुलिस कर्मियों से ही अभद्रता करने लगे। वीडियो बनाकर जान से मारने की धमकी देते हुए झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। आरोपी अपने मोबाइल में वीडियो बनाने के बाद वहां से चले गए। पुलिस ने सभी पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
चौकी में दो पक्षों में सुनवाई हो रही थी। इसी दौरान एक पक्ष आक्रोशित हो गया था और दूसरे पक्ष के साथ गाली गलौज करते हुए हंगामा किया, जिससे चौकी में रखी कुर्सी व मटके टूट गए। चौकी प्रभारी के रोकने पर उसके साथ अभद्रता की गई और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
अभय नारायण राय, क्षेत्राधिकारी सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें