फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण करने पर तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पुलवारा। थाना बार अंतर्गत ग्राम चुनगी गांव में सरकारी बंजर भूमि पर अवैध निर्माण के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सरकारी भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण की तहरीर लेखपाल मानसी राजपूत ने दी थी।
विज्ञापन

तहरीर के अनुसार चुनगी स्थित गांव में बंजर भूमि पर गुलाब सिंह, पत्नी गुड्डी बाई और पुत्र रोहित यादव की ओर से अवैध निर्माण कराया जा रहा था। बताया गया कि 11 मई को राजस्व विभाग और पुलिस बल मौके पर पहुंचा था और निर्माण कार्य रोकने के निर्देश दिए, लेकिन निर्माण कार्य जारी रखा गया। शिकायत में सरकारी भूमि को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें