तालबेहट। कोतवाली अंतर्गत ग्राम बिजरौठा में मूत्र पिलाने व मारपीट के आरोप में पुलिस ने दोनों पक्षों के सात लोगों पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।
एक पक्ष से शिवम रजक ने एसपी को दिए पत्र में बताया कि पिता ने मकान बनाने के लिए बहन को प्लाट दिया था। पिता के निधन हो जाने के कारण कैलाश, मथुरा और लक्ष्मन आदि ने पंचायत जोड़ी और मुझे व मेरे भाई को अलग करवा दिया। तीन सितंबर को अमित रजक, हरेंद्र रजक और लेखराम ने पटककर लात-घूसों से मारपीट की और मुंह में मूत्र डालकर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने छह लोगों पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।
दूसरे पक्ष से दीक्षा रजक ने बताया कि उसके पति अमित, देवर लेखराम और हरेंद्र को शिवम रजक ने धोखे से अपना मूत्र पिला दिया और धमकी दी की यदि कुछ कहा तो जान से मार देंगे। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर लिया है। एसएचओ मनोज मिश्रा ने बताया कि मामला काफी निंदनीय है। दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद