फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: गोदाम से गेहूं चोरी का मुकदमा गार्ड पर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। गोदाम में रखी गेहूं की बोरियों को टेंपो से चोरी कर ले जाने के मामले में पुलिस ने कंपनी के ऑपरेशन मैनेजर की तहरीर पर सिक्योरिटी गार्ड सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कानपुर के घाटमपुर निवासी रावेंद्र प्रताप सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। बताया कि वह नेशनल बल्क हैंडलिंग कार्पोरेशन प्राइवेट लिमिटेड में ऑपरेशन मैनेजर के पद पर कार्यरत है। 13 जनवरी की सुबह 5 से 5:30 बजे के मध्य वह ग्राम करगन में स्थित आर्या गोदाम पर अचानक से चेकिंग करने के लिए जा रहा था। उक्त आर्या गोदाम में उसकी कंपनी आईटीसी के भंडारित गेहूं का रख रखाव करती है। जब वह गोदाम के गेट पर पहुंचा तो यहां से एक टेंपो बाहर निकल रहा था। शक होने पर जब उसने टेंपो को रोका तो चालक व उसकी कंपनी का सिक्योरिटी गार्ड सुखसाहब भाग गया। टेंपो को चेक किया तो उसमें गोदाम के भंडारित 19 बैग गेहूं के भरे हुए मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें