फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा मंडल अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट। वन विभाग के कर्मचारियों ने गश्त के दौरान नत्थीखेड़ा की आरक्षित वन बीट में खैर और आंवला की लकड़ी का कटान करते समय एक ट्रैक्टर को पकड़ लिया। वन दरोगा की शिकायत पर पुलिस ने दस नामजद सहित बीस अज्ञात लोगों पर थाना पूराकलां में वन अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। इसमें भाजपा के मंडल अध्यक्ष और उपाध्यक्ष शामिल हैं।
विज्ञापन

पुलिस को दिए शिकायती पत्र में वन दरोगा गोधन सिंह ने बताया कि दो फरवरी को वन क्षेत्राधिकारी प्रेमशंकर तिवारी, ताहर सिंह, किशनलाल, जयराम पटेल और रनवीर सिंह के साथ गश्त पर थे। उसी समय ग्राम नत्थीखेड़ा में कुछ दूरी पर एक ट्रैक्टर लकड़ी से भरा दिखा, जिसे पकड़ लिया। इसमें जंगल से चुराई गई लकड़ी भरी थी। कुछ लोग ट्रैक्टर- ट्राली को छोड़ कर भाग गए। इसके बाद मोटरसाइकिल से आए लोग ट्रैक्टर जबरन आने साथ ले गए। वन दरोगा गोधन सिंह की शिकायत पर पूराकलां के भाजपा मंडल अध्यक्ष मुलायम सिंह और उपाध्यक्ष अंगद सिंह के अलावा मेवालाल, संत, भागीरथ, कल्यान, जाहर, मनी, प्रवेंद्र, मनोहर, गोकल सहित बीस अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें