फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कआं में गिरने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम बिरौरा में खेत पर संदिग्ध अवस्था में कुआं में गिरने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्राम बिरौरा निवासी सोनू (24) पुत्र हरदास मंगलवार की सुबह खेत के कुआं पर पानी भरने गया था। काफी देर तक नहीं आया तो परिवार वाले पहुंचे। वह आसपास दिखाई नहीं दिया। इस पर परिजनों ने कुआं के पास जाकर देखा, तो उसका शव कुआं में उतरा रहा था। इससे परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर जखौरा पुलिस मौके पर पहुंच गई थी शव को कुएं से बाहर निकलवाया गया। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने पानी भरते समय फिसलने से कुएं में गिरने से मौत होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें