फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: खाद्यान्न कालाबाजारी के आरोप में बछलापुर कोटेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
- पूर्ति निरीक्षक के निरीक्षण के दौरान हुई पुष्टि, दुकान को किया सीज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। ग्राम पंचायत बछलापुर में उचित दर विक्रेता दुकान पर छापामारी अभियान के दौरान कालाबाजारी उजागर हुई, वहां पर स्टॉक से कम खाद्यान्न उपलब्ध होने पर पूर्ति निरीक्षक चंद्रशेखर सहाय के तहरीर पर पाली थाने में आवश्यक वस्तु अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

विकास खंड बिरधा की ग्राम पंचायत बछलापुर में संचालित उचित दर विक्रेता सूरज देवी की दुकान की शिकायतें प्राप्त हो रही थी। शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए जिला पूर्ति अधिकारी उमेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर पूर्ति निरीक्षक ने छापामारी की, जिसमें दुकान में मौके पर स्टॉक में 4.567 क्विंटल गेहूं, 12.043 क्विंटल चावल व 10.500 किलोग्राम चीनी कम पाई गई। मौके पर ग्रामीणाें से बयान लिए गए, जिसमें उन्होंने कोटेदार द्वारा अभद्रता, घटतौली व कालाबाजारी के शिकायत की गई। पूर्ति निरीक्षक ने दुकान में मौजूद खाद्यान्न को ग्राम ऐरावनी के कोटेदार को सुपुर्द करते हुए दुकान को सीज करने की कार्रवाई की। साथ ही पाली पुलिस को तहरीर देकर आवश्यक वस्तु अधिनियम की धाराओं के तहत कोटेदार सूरज देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें