फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: 33 फीसदी आयुष्मान लाभार्थियों के नहीं बन सके कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। आयुष्मान कार्ड न बन पाने के कारण जनपद में आयुष्मान भारत योजना के एक तिहाई लाभार्थी को निशुल्क उपचार का लाभ नहीं मिल सका है। विभागीय आंकड़ों के अुनसार 478808 के सापेक्ष 318356 के गोल्डन कार्ड बन गए हैं। 160452 लोग अब भी कार्ड से वंचित बने हुए हैं।
शासन ने जरूरतमंद निर्धन लोगों को निशुल्क उपचार की सुविधा के लिए आयुष्मान भारत योजना संचालित की गई है। इसमें प्रत्येक लाभार्थी को प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये तक निशुल्क इलाज किया जाएगा। योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को कार्ड भी जारी किए गए हैं। इसमें लाभार्थी सीधे आयुष्मान भारत योजना से जुड़े अस्पताल में उपचार करा सकते हैं। जिले में योजना के अंतर्गत 478808 पात्र हैं। सभी पात्रों को लाभ के लिए गोल्डन कार्ड बनवाना होते हैं। इसके लिए विभाग ने शिविर लगाए। साथ ही सीएचसी पर भी पात्र व्यक्ति सूची में नाम देखकर बनवा सकते हैं। लेकिन, अब तक सभी के कार्ड नहीं बन सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
इन अस्पताल में है उपचार की सुविधा
- मेडिकल कॉलेज, सीएचसी तालबेहट, सीएचसी बिरधा, सीएचसी महरौनी, सीएचसी मड़ावरा, सीएचसी जखौरा, सीएचसी बार, नौ पीएचसी, एचबीएम अस्पताल, आयुष्मान नर्सिंग होम, जीवन ज्योति स्वास्थ्य सदन, महावीर नेत्र चिकित्सालय, सिद्दी बाहुबलि मेमोरियल



-
आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत लाभार्थियों के अभियान चलाकर कार्ड जारी किए गए हैं। शेष के भी बनाए जाएंगे।
- डॉ. इम्तियाज अहमद, सीएमओ
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें