फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: वाटर-वे ब्रिज से आम जनता का आवागमन किया प्रतिबंधित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। माता टीला और बसई रेलवे स्टेशन के मध्य स्थित वाटर-वे ब्रिज से रेलवे ने आम जन के लिए आवागमन पर रोक लगा दिया है। रेलवे ने मानसून अवधि में पुल पर जलभराव होने से जनहानि या दुर्घटना की संभावना को देखते हुए यह निर्णय लिया है। यह जानकारी झांसी के पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने दी है। बताया कि आम जन की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए ब्रिज से आवागमन प्रतिबंधित किया गया है। कहा है कि आवागमन या रेलवे ट्रैक पार करने के लिए आम जन केवल अधिकृत वैकल्पिक मार्ग के रूप रोड अंडर ब्रिज संख्या 348 (झांसी छोर पर) व समपार फाटक संख्या 347 (बीना छोर पर) का ही उपयोग करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें