फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार पलटने से दो युवकों की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
महरौनी रोड़ पर दुर्घटना में क्षतिग्रस्त पड़ी कार - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
महरौनी/ललितपुर। थाना महरौनी के अंतर्गत टीकमगढ़ रोड पर बृहस्पतिवार की रात को एक स्विफ्ट कार पलटने से दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

थाना महरौनी अंतर्गत नया सोजना रोड महरौनी निवासी वेदांत नायक (19) पुत्र बृजेश नायक, राहुल (19) पुत्र प्रमोद मलैया अपने तीन साथियों पुराना बाजार महरौनी निवासी ओशिम जैन (19) पुत्र राजीव कुमार. सिद्धार्थ जैन (17) पुत्र प्रमोद मलैया, अमन जैन (19) पुत्र आमोद जैन के साथ बृहस्पतिवार की रात को करीब दस बजे महरौनी-टीकमगढ़ रोड पर कार से घूमने के लिए निकले थे। अभी वह टीकमगढ़ रोड पर आनंदपुर आश्रम के पास ही पहुंचे थे कि अचानक कार का एक पहिया सड़क से नीचे कच्चे मार्ग पर उतर गया और कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार आगे जाकर एक पेड़ से टकरा गई, जिससे सभी युुवक गंभीर रुप से घायल हो गए।
राहगीरों की मदद से सभी को उपचार के लिए एंबुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान वेदांत नायक को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि राहुल मलैया की झांसी मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। घायल अन्य युवक सिद्धार्थ जैन व अमन जैन गंभीर रूप से घायल होने के कारण उनका जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। ओशिम जैन को उसके परिजन बेहतर उपचार के लिए जिला सागर ले गए हैं।
विज्ञापन

इकलौता बेटा था वेदांत, आईएएस की तैयारी कर रहा था
मृतक वेदांत अपने पिता के इकलौती संतान था और दिल्ली में आईएएस की तैयार कर रहा था। वह घर में सभी का लाडला था। उसकी मौत से घरवालों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है।
राहुल और सिद्धार्थ हैं सगे भाई
मृतक राहुल मलैया के चाचा राजेश मलैया ने बताया कि मृतक राहुल तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। राहुल के साथ उसका सबसे छोटा भाई सिद्घार्थ भी साथ में था। राहुल दिल्ली में पीसीएस की तैयारी कर रहा था। ओशिम व अमन जैन इंदौर में एलएलबी कर रहे हैं। कोरोना महामारी के चलते वह महरौनी वापस आ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें