फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान से लाखों की नकदी और सोने चांदी के जेवर चोरी

विज्ञापन
तालाबपुरा में चोरी के घर में पलंग पर बिखरा पड़ा सामान - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत शहर के मोहल्ला तालाब पुरा में एक सूने मकान से लाखों की नकदी और सोने चांदी के जेवर चोरी हो गए। भवन स्वामी ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला तालाब पुरा खेड़ा वकील साहब के पीछे निवासी शकीला बेगम पत्नी स्वर्गीय सत्तार खां कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि बीते हुए 7 अगस्त को सुबह नौ बजे अपने पुत्र और पुत्रियों के साथ अपने दामाद के
अंतिम संस्कार में बस स्टैंड के पास घुसयाना मोहल्ला गई थी। इस दौरान अज्ञात चोरों ने उसके घर में घुसकर अलमारी और पेटी का ताला तोड़कर उसमें रखे एक लाख रुपये नकद, चार सोने की अंगूठी, दो सोने की जंजीर, सोने की झुमकी 2 जोड़ी, सोने का फूल, चांदी की पायल, बिछिया, चांदी का हाथ का ब्रेसलेट एवं अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। सुबह 11:30 बजे जब वह अपने घर पहुंची, तो उसे चोरी के संबंध में जानकारी हुई। और घर का पूरा सामान बिखरा हुआ था, अलमारी
विज्ञापन

टूटी हुई थी और पेटी भी खुली थी। यह देख वह अवाक रह गई। इसके बाद पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को 112 नंबर पर डायल करके जानकारी दी। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की पड़ताल की। पीड़िता ने पत्र देकर पुलिस से चोरी के मामले में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें