महरौनी। जामनी बांध से निकली नहर के माइनरों में कराए जा रहे लाइनिंग कार्य किसानों के लिए अभिशाप बन गया है। जहां लाइनिंग कार्य के चलते पानी नहीं छोड़ा गया है। टीकमगढ़, अगौरा माइनर में पानी छोड़ने से पहले ही टूट गई है। किसानों ने निर्माण कार्य में घटिया सामग्री व अनियमितताएं करने का आरोप लगाया है।
जामनी बांध से निकली दायीं जामनी नहर के भाग टीकमगढ़ रजवाहा से अगौरा माइनर व बम्होरी बहादुर सिंह माइनर की ओर निकले हुए है। इनमें कुछ माह पूर्व पानी को टेल तक पहुंचाए जाने के लिए लाइनिंग का कार्य कराया जा रहा है। जिसके चलते किसानों को समय पर पानी नहीं मिल पा रहा है।
किसानों ने आरोप लगाया है कि लाइनिंग के कार्य में निर्धारित मानकों की महज खानापूर्ति की जा रही है। उन्होंने बताया कि अगौरा माइनर, बम्होरी बहादुर सिंह माइनर में बीते माहों पूर्व कुछ माह पहले लाइनिंग डाली गई है, जो नहर खुलने से पहले ही ध्वस्त हो गई है। ग्रामीणों ने बताया कि माइनर में नीचे मौरंग नहीं डाली गई है। इसमें बालू की जगह डस्ट का उपयोग किया गया है। सीमेंट की कुछ ही मात्रा मिलाई गई है। निर्माण के दौरान ही शिकायत की गई, लेकिन अधिकारियों द्वारा अनदेखा कर दिया है। इससे जगह-जगह नहरों के माइनर टूटे पड़े हैं। उन्होंने विभागीय अधिकारी व ठेकेदार की मिलीभगत का आरोप लगाते मामले की जांच कराए जाने की मांग की है।
अगौरा माइनर में लाइनिंग के कार्य में बालू की जगह डस्ट का प्रयोग किया गया और सीमेंट भी नाम मात्र के लिए डाला गया है। ब्रजेंद्र सिंह
सिंचाई विभाग द्वारा बम्होरी बहादुर सिंह माइनर में लाइनिंग का कार्य कराया गया है। लेकिन एक वर्ष भी टूट गई है। सुम्मेर सिंह प्रधान, बम्होरी बहादुर सिंह।
अगौरा, बम्होरी बहादुर सिंह माइनर की लाइनिंग कार्य की जांच की जाए। दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाए। जिससे इस तरह की पुनरावृत्ति न हो। दुष्यंत बड़ौनियां
जामनी बांध से निकली दायीं नहर में कराए जा रहे लाइनिंग के कार्य मानक अनुरूप नहीं हुए हैं। जिसकी उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। हरीशंकर सोनी भाजपा नेता।
बम्होरी बहादुर सिंह माईनर की टूटी पड़ी लाइनिंग- फोटो : LALITPUR