ललितपुर। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि नगर क्षेत्र अंतर्गत रेलवे क्रॉसिंग देवगढ़ रोड पर 350 एमएम डीआईके पाइप लाइन के इंटरकनेक्शन व टेस्टिंग का कार्य किया जाना है। इस कारण 22 नवंबर व 23 नवंबर को मोहल्ला नेहरू नगर की पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। ब्यूरो