फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: ई-रिक्शा चालकों के सत्यापन का चलाया गया अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। यातायात व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से बृहस्पतिवार को यातायात पुलिस द्वारा ई-रिक्शा चालकों की पहचान और अभिलेखों के सत्यापन के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत कुल 143 ई-रिक्शा का सत्यापन किया गया।
विज्ञापन


जिले में ऑटो और टैक्सी के साथ-साथ अब ई-रिक्शा की संख्या भी सड़कों पर काफी बढ़ गई है। इस स्थिति को देखते हुए पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार वाजपेयी ने ई-रिक्शा चालकों के सत्यापन के निर्देश दिए थे। इन्हीं निर्देशों के क्रम में, बृहस्पतिवार को यातायात पुलिस ने शहर के विभिन्न तिराहों और चौराहों पर यह चेकिंग अभियान चलाया।

इस अभियान में 143 ई-रिक्शा चालकों का सत्यापन किया गया। साथ ही, चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, निर्धारित मार्ग पर चलने, वाहन चलाते समय क्षमता से अधिक सवारी न बैठाने और सड़क पर अनुशासित ढंग से वाहन चलाने के लिए जागरूक किया गया। सीओ यातायात राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आम लोगों की सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए यातायात पुलिस द्वारा इस प्रकार के अभियान निरंतर जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें