ललितपुर। बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में जिला कार्यालय पर जनपद की दोनों विधानसभा क्षेत्र कमेटियों की सेक्टर और पोलिंग बूथ स्तर की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें कार्यकर्ताओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बेहतर कानून-व्यवस्था के मुद्दों को लेकर कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाने की बात कही गई।
बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर तैयारियों और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया गया। पूर्व सांसद एवं बुंदेलखंड प्रभारी घनश्याम चंद्र खरवार ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने एवं पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने बसपा सुप्रीमो मायावती की सरकार में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, ग्रामीण विकास और कानून-व्यवस्था के क्षेत्र में किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने की बात कही।
वहीं आमिर खान, अरबाज खान और फरान खान ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बैठक में जिलाध्यक्ष जानकी प्रसाद बौद्ध, लालाराम अहिरवार बुंदेलखंड प्रभारी, रामबाबू चिरगइयां, मानवेंद्र सिंह पटेल मुख्य मंडल प्रभारी झांसी मंडल,रविकांत मौर्या, दीपक अहिरवार, रामसिंह कुशवाहा मंडल प्रभारी झांसी मंडल आदि मौजूद रहे।