फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: ग्रामीण बैंक में रुपये जमा कराने का लालच देकर साढ़े छह लाख जमा कराए एलयूसीसी में

विज्ञापन
विज्ञापन
- पत्नी ने कहा रेलवे से सेवानिवृत्त होने के मिला था फंड, रुपये वापस मांगने पर दे रहा धमकी, एसपी से की शिकायत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। रेलवे से सेवानिवृत्त होने पर मिले फंड के साढ़े छह लाख रुपये ग्रामीण बैंक में रुपये जमा कराने का लालच देकर चिटफंड कंपनी एलयूसीसी में जमा करके हड़प जाने का आरोप एक एजेंट पर लगाते हुए इसकी शिकायत पीड़ित की पत्नी ने एसपी से की है। साथ में रुपये मांगने पर गाली देकर अपमानित कर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया। शिकायती पत्र में महिला ने एएसपी से कार्रवाई की मांग की है।
थाना जखौरा क्षेत्र के ग्राम सौंरई निवासी सुनीता ने बताया कि उसके पति रेलवे में चतुर्थ श्रेणी गैंगमैन में नौकरी करते थे। जून 2024 में वह विभाग से सेवानिवृत्त हुए थे। इसकी जानकारी एलयूसीसी के एजेंट को हो गई कि सेवानिवृत्त के बाद फंड का रुपये उसके पति को मिला है। इस पर विपक्षी ने अपने भाई जोकि कस्बा बांसी में संचालित एक ग्रामीण बैंक में कार्यरत हैं उनके साथ जुलाई 2024 को उसके घर आया। कहा कि जो फंड का रुपया मिला है उसे बैंक में वह जमा कराकर एक वर्ष में दोगुना करवा देंगे। क्योंकि उसका भाई ग्रामीण बैंक बांसी में काम करता है, इसमें कोई गड़बड़ नहीं होगी। उसे विश्वास में लेकर 5 जुलाई 2024 को विपक्षी उसके घर आए और पूर्वनियोजित साजिश व षड़यंत्र के तहत एक वर्ष में रुपया दोगुना करने की कहकर 6.50 लाख रुपया ले लिया। एलयूसीसी दा लोनी अर्बन मल्टी-स्टेट क्रेडिट एंड थिप्ट को-ऑपरेटिव सोसाइटी की 4 लाख रुपये सुनीता, 50 हजार रुपये की रवि यादव, एक लाख रुपये वर्षा यादव, 50-50 हजार रुपये की श्रीदेवी, पूनम यादव के नाम की रसीदें दी। कहा कि उनका एक वर्ष में रुपये दोगुना हो जाएगा। जब रसीदें देखी तब जानकारी हुई कि उक्त लोगों ने मिलकर व लालच देकर धोखाधड़ी करते हुए ग्रामीण बैंक की रसीद न देकर चिटफंड कंपनी एलयूसीसी की रसीद दी। जब उसने विपक्षियाें को उलाहना दिया तो उन्होंने कहा कि उ न्होंने रुपये हड़प लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2 फरवरी वह अपने पति व परिवार के लोगों संग विपक्षियों के पास पहुंची। इस पर वह आक्रोशित हो गए और गाली देकर जान से मारने की धमकी दी। इससे उसका परिवार काफी भयभीत है और परिवार के लोगों की हत्या न कर दें। पत्र में पीड़िता ने कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें