फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: ट्रेन की चपेट में आने से व्यापारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। पुत्री को लेने रेलवे स्टेशन पर गए व्यापारी अमित गुप्ता (48) की शुक्रवार रात ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पटरी पार करते समय यह हादसा हुआ।
विज्ञापन

कोतवाली सदर अंतर्गत मोहल्ला गांधीनगर निवासी अमित गुप्ता शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे रेलवे स्टेशन पर अपनी पुत्री को लेने गया था। पुत्री भोपाल से ट्रेन से आ रही थी। अमित प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर जाने के लिए पटरी पार करते समय झांसी की ओर से आ रही राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। अमित की मौके पर ही मौत हो गई। जीआरपी कर्मी ने शव की पहचान कर परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने बताया कि मृतक चार भाइयों में दूसरे नंबर का था और उसके एक पुत्र व दो पुत्रियां हैं। घंटाघर के पास उनकी नवीन स्टेशनरी नाम से दुकान है। परिजनों ने बताया कि हादसे इससे अनजान अमित की पुत्री ट्रेन से उतरकर घर पहुंच गई थी। थाना जीआरपी प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें