अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। जिला उद्योग व्यापार मंडल ने सावरकर चौक स्थित एक दुकान में मतदाता जागरुकता कंट्रोल रूम का रविवार को शुभारंभ किया। संगठन के पदाधिकारी कंट्रोल रूम में बैठकर मतदाताओं को वोट डालने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
कंट्रोल रूम के शुभारंभ पर प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित मनीष सडैया ने कहा कि कंट्रोल रूम के माध्यम से मतदाता को वोट देने के लिए प्रेरित करने के साथ ही कहें कि वह अपने रिश्तेदार व आसपास के लोगों को वोट देने के लिए बूथ पर भेजें। इस दौरान छोड़ो छोड़ो अपने सारे काम पहले चलो करो मतदान..., मतदाता जब पहुंचे बूथ लोकतंत्र को करें मजबूत..., वोट डालने जाना है अपना फर्ज निभाना है... आदि नारे लगाए। जिलाध्यक्ष सुरेश बडेरा ने सबसे अपील की कि सोमवार को पहले वोट डालें फिर दूसरा काम करें।
जिला महामंत्री शैलेंद्र सिंघई ने कहा, सभी व्यापारी समाज सबसे पहले वोट डालकर सही उम्मीदवार का चयन करें। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष उद्योग मंच कमलेश कमलेश सराफ, प्रदेश संगठन मंत्री राहुल गुप्ता, प्रदेश युवा मंत्री अजय सोनी, जिला संयुक्त महामंत्री अभिषेक, नगर अध्यक्ष पंडित नवनीत किलेदार, वरिष्ठ नगर महामंत्री दीपक सिंघई, नगर महामंत्री समित समैया, हरविंदर सिंह सलूजा आदि मौजूद रहे।