परिवहन विभाग के अधिकारी को ज्ञापन सौंपते प्रदेश ऑपरेटर बस एसोसिएट के पदाधिकारी व बस संचालक
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। परिवहन कार्यालय पर प्रदेश ऑपरेटर बस एसोसिएट के आह्वान पर बस मालिकों ने धरना प्रदर्शन किया। इसके उपरांत जिलाधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन परिवहन कर्मी को सौंपा। इसमें उन्होंने कोविड-19 के दौरान बंद बसों का यात्री कर माफ करने और बस स्टाफ को आर्थिक मदद दिलाने की मांग की।
बस मालिकों ने कहा कि हमारा जिला चारों ओर से मध्य प्रदेश से घिरा हुआ है। मध्यप्रदेश में 30 जून तक बसों के संचालन पर रोक लगी हुई है, ऐसे में हमारी बसों का संचालन संभव नहीं है। कोरोना काल में बसों का टैक्स देने में भी हम लोग सक्षम नहीं हैं। वर्तमान में पूरा सीजन निकल जाने के कारण व्यवसाय चौपट हो चुका है, ऐसे में सरकार को आगे आकर हम लोगों की मदद करनी चाहिए। अध्यक्षता अध्यक्ष मनीष अग्रवाल तथा संचालन कोषाध्यक्ष हरिश्चंद्र जैन ने किया। प्रदर्शन में अशोक साहू, मनोज साहू, जाकिर खान, जय चंद जैन, अशोक काका, जावेद, कमल जैन, जीतू साहू, मदनलाल जैन, कलीम खान, राकेश चौरसिया, अनिल तिवारी, आबिद, जाकिर खान आदि उपस्थित रहे।