फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललितपुर में टला बड़ा हादसा: एमपी के खुरई से आ रही बस अनियंत्रित होकर पलटी, एक दर्जन सवारियां हुईं घायल

Sun, 08 Jun 2025 03:09 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर

सार

बस थाना बालाबेहट के ग्राम बम्होरी वंशा के पास पहुंची थी कि तेज गति के कारण अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। जिससे सवारियों में चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद गांव के लोग भागकर मौके पर पहुंचे और बस में फंसीं सवारियों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
बस पलटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेज गति से भाग रही बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। जिससे बस में सवार एक दर्जन के करीब सवारियां घायल हो गईं। जिनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

विज्ञापन


रविवार की दोपहर मध्यप्रदेश के खुरई से सवारियों से भरी बस ललितपुर आ रही थी। अभी बस थाना बालाबेहट के ग्राम बम्होरी वंशा के पास पहुंची थी कि तेज गति के कारण अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। जिससे सवारियों में चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद गांव के लोग भागकर मौके पर पहुंचे और बस में फंसीं सवारियों को बाहर निकाला। दुर्घटना में करीब एक दर्जन सवारियां चोटिल हो गईं। आनन-फानन सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें