शनिवार की रांत को एम्बुलेंस में मेडिकल टेक्नीशियन के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। आक्रोशित एम्बुलेंस कर्मी अपने वाहनों को लेकर कोतवाली सदर के सामने पहुंच गए। कार्रवाई की मांग की।
शनिवार की रांत को एम्बुलेंस में मेडिकल टेक्नीशियन के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। आक्रोशित एम्बुलेंस कर्मी अपने वाहनों को लेकर कोतवाली सदर के सामने पहुंच गए। कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
संयुक्त चिकित्सा कॉलोनी निवासी आकाश दीक्षित ने शिकायती पत्र में बताया कि वह जिला चिकित्सालय में एम्बुलेंस में मेडिकल टेक्नीसियन के पद पर कार्यरत हैं। शनिवार की रात करीब 9 बजे वह अपनी एम्बुलेंस में बैठा था। तभी शराब के नशे में एक दबंग अपने एक अन्य साथियों के साथ आया। अकारण गाली-गलौज करने लगा। गालियां देने से मना की तो दबंगों ने मारपीट की। जिससे वह चोटिल हो गया। उसके कपड़े भी फट गए। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और भाग गए।