फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुहर्रम पर नगर में निकाला बुर्राक व ताजिया जलूस

Thu, 13 Oct 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
tazia, lalitpur news - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
तालबेहट (ललितपुर)। मुहर्रम पर नगर में ताजिया और बुर्राक का जुलूस परंपरागत तरीके से निकाला गया। इस दौरान युवाओं ने हैरतअंगेज कारनामे भी दिखाए।
विज्ञापन

हजरत इमाम हसन और हुसैन की शहादत की याद में बुधवार को लोगों ने नगर में ताजिया एवं बुर्राक का मातमी जलूस निकाला। सुबह सबसे पहले कदीमपुरा और गंज से ताजिया निकले, जो नगर भ्रमण करता हुआ वापस अपने-अपने स्थान पर पहुंचे। शाम चार बजे मुहल्ला गंज से उठे ताजिया तथा कदीमपुरा के ताजिया अलग-अलग मार्गों से होते हुए बालाजी मंदिर चौराहे पर पहुंचे। जहां दोनों ओर के ताजिया का मिलन हुआ। इसके बाद समस्त ताजिया रामलीला मैदान पहुंचे।
विज्ञापन


जहां युवाओं ने हैरतअंगेज कारनामे दिखाए। इस बार नगर में रोशनअली, मुन्नाशाह और जमील की बुर्राक सहित कुल 25 ताजिये बनाए गए। इसमें रफीक कदीमपुरा और शकूर मास्टर तथा कल्लू शाह के ताजिया शानदार थे। नगर भ्रमण के बाद दोनों ओर के ताजिये देर रात मानसरोवर तालाब में दफन कर दिए गए। इस मौके पर उपजिलाधिकारी हरीओम शर्मा, पुलिस क्षेत्राधिकारी कुंवर बहादुर सिंह, प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह चंदेल पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें