फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनापत्ति के बाद भी नहीं बन रहा प्रतीक्षालय

Wed, 12 Oct 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
bus, lalitpur news - फोटो : demo pic
विज्ञापन
ललितपुर। जिला मुख्यालय पर स्थित अंतर्राज्यीय बस स्टैंड पर यात्रियों को प्रतीक्षालय की सुविधा नसीब नहीं हो पा रही है। सांसद निधि से बस स्टैंड पर बनाए जा रहे निर्माणाधीन यात्री प्रतीक्षालय के निर्माण को रक्षा विभाग ने एनओसी जारी कर दी है। इसके बाद भी कार्यदाई संस्था ने निर्माण शुरू नहीं किया है।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय पर मुहल्ला घुसयाना में स्थित संत करीब दास बस अड्डा को अंतर्राज्यीय बस स्टैंड का दर्जा प्राप्त है, लेकिन यहां आने वाले यात्रियों के लिए प्रतीक्षालय का अभाव है। इस बस स्टैंड से प्रतिदिन 150  निजी व सरकारी रोडवेज बसों का संचालन होता है। करीब चार हजार से अधिक यात्री प्रतिदिन बस स्टैंड पर आते-जाते हैं। मूसलाधार बारिश हो, या कड़ी धूप या फिर सर्दी हो, यात्रियों को अपने बचाव के लिए आस-पास बने खोखो व अस्थाई दुकानों की ओट लेनी पड़ती है। स्थानीय लोगों व विभिन्न संगठनों की मांग पर सांसद उमा भारती ने सांसद निधि से प्रतीक्षालय का निर्माण करा रही हैं।

निर्माण कार्य माह नवंबर से शुरू हो गया था, प्रतीक्षालय की नीव डालकर पिलर तक खड़े कर लिए गए थे, लेकिन एमईएस के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रुकवा दिया था और रक्षा विभाग से एनओसी लेने के बाद ही निर्माण कार्य दोबारा शुरू करने की बात कही थी। इसके बाद जिम्मेदार अधिकारी व प्रशासन प्रतीक्षालय का निर्माण कराने की सुद भूल गया था, इस संबंध में अमर उजाला ने ‘कब खत्म होगी प्रतीक्षालय की प्रतीक्षा’ नमक शीर्षक से समाचार को मुख्यता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन


समाचार प्रकाशन के बाद जिलाधिकारी ने प्रतीक्षालय के निर्माण के लिए रक्षा विभाग से एनओसी लेने के लिए नगर पालिका अधिकारी को निर्देश जारी किए थे। इसके बाद 19 फरवरी को नगर पालिका ने तालबेहट छावनी के स्टेशन कमांडर को पत्र भेजकर एनओसी की मांग की थी। एमईएस अधिकारी ने विगत 12 सितंबर को उक्त प्रतीक्षालय का निर्माण कराने के लिए एनओसी जारी कर दी है। एनओसी को जारी हुए पूरा एक माह बीत गया है, लेकिन अब तक प्रतीक्षालय का निर्माण कार्य कार्यदाई संस्था यूपी स्टेट कांस्ट्रक्शन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलेपमेंट द्वारा दोबारा से शुरू नहीं किया गया है। प्रतीक्षालय के निर्माण कार्य को लेकर प्रशासन व अधिकारियों के साथ-साथ पार्टी के पदाधिकारी गण भी उदासीन बने हुए हैं। सांसद प्रतिनिधि व पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें