फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड में राशन से सपा का प्रचार

Sat, 19 Mar 2016 12:24 AM IST
Lalitpur
विज्ञापन
बुंदेलखंड में राशन से सपा का प्रचार - फोटो : demo
विज्ञापन
ललितपुर। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में समाजवादी पार्टी पूरी तरह जुट गई है। हर घर में अपना संदेश पहुंचाने के लिए पार्टी सरकारी मशीनरी का उपयोग करने से भी नहीं चूक रही है। सूखे से जूझ रहे बुंदेलखंड के गरीबों को बांटी जाने वाले मुफ्त राशन सामग्री में भी सपा सरकारी खजाने से अपना प्रचार करने का मौका नहीं छोड़ रही है। गरीबों को बांटे जाने वाला राशन जिस डिब्बे में पैक होगा, उसे सपा के झंडे में रंगवाया गया है।
विज्ञापन


सूखा के हालातों को देखते हुए प्रदेश सरकार ने बुंदेलखंड के गरीबों को मुफ्त में राशन सामग्री बांटने का निर्णय लिया है, इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। गरीबों को बांटी जाने वाली राशन सामग्री रखने के लिए जो बाक्स तैयार किया जा रहा है, उसके ऊपर समाजवादी पार्टी के झंडे के रंग के कागज चिपकाए जा रहे हैं, ताकि लोगों को अहसास हो कि समाजवादी पार्टी की सरकार ने गरीबों की मदद के लिए मुफ्त में खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई है। बाक्स पर प्रत्येक लाभार्थी को दी जाने वाली खाद्य सामग्री का विवरण भी लिखा होगा।

मुफ्त में खाद्यान्न सामग्री के लिए शासन से पांच करोड़ रुपये की धनराशि जारी की है, इससे जिले के करीब 25 हजार परिवारों को लाभान्वित किया जाएगा। खाद्य सामग्री क्रय करने के लिए प्रशासन ने 19 मार्च को टेंडर आमंत्रित किए हैं। उसी दिन शाम को टेंडर खोले जाएंगे। टेंडर प्रक्रिया में भाग लेने के लिए अब तक 15 आपूर्तिकर्ताओं ने निविदाएं खरीदी हैं, इसमें कानपुर, लखनऊ और मुंबई की एजेंसियां भी शामिल हैं। ऐसे में टेंडर प्रक्रिया काफी कांटे की रहने वाली है।
विज्ञापन


झंडे पर सब मौन
राशन सामग्री के डिब्बे को सपा के रंग में रंगने के सवाल पर प्रशासन के अधिकारी मौन है। कोई यह बताने को तैयार नहीं है कि इसके लिए प्रदेश स्तर से आदेश आया है या स्थानीय नेताओं के दबाव में यह रंग चुना गया है। जाहिर है, डिब्बे पर समाजवादी पार्टी के झंडे का रंग संयोग की बात तो है नहीं।
विज्ञापन


यह मिलेगी खाद्य सामग्री
आलू- 25 किग्रा
गेहूं का आटा-10 किग्रा
चने की दाल - 05 किग्रा
सरसों का तेल- 05 लीटर
शुद्ध देशी घी- 01 किग्रा
मिल्क पाउडर बच्चों के लिए- 01किग्रा

सभी तहसीलों में बाक्स भिजवाए जाएंगे, प्रयास किया जाएगा कि किसी तरह की अव्यवस्था नहीं हो। गरीबों को निर्धारित खाद्य सामग्री दी जाएगी।
- डा. रूपेश कुमार
जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें