फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेली लोक महोत्सव में लोकनृत्य ने सभी का मनमोहा

विज्ञापन
कंपनी बाग में इंटैक के कार्यक्रम में मौजूद मंत्री, विधायक व अन्य - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। कंपनी बाग में इंटैक चैप्टर द्वारा आयोजित बुंदेली लोक महोत्सव में लोकनृत्य ने सभी का मनमोह लिया। शुभारंभ श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ एवं विधायक रामरतन कुशवाहा ने किया। महोत्सव में बुंदेलखंड के जाने - माने कलाकारों ने राई, सैरा, चांचर, बधाई नृत्य, ढिमरयाई नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुति दी। कामेडियन राजू राजेश शुक्ला, राकेश उपाध्याय, ब्रजेश तिवारी सुदामा रायकवार एवं अर्चना राजपूत ने उपस्थित जनसमूह को हंसने के लिए विवश कर दिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि राज्यमंत्री ने कहा कि हमारे देश की प्राचीन संस्कृति और धरोहरों के बलबूते हमारा देश विश्व गुरु हुआ करता था। हमारे लोकनृत्यों में जो उमंग और उत्साह है, उसे हम खोते जा रहे हैं। सरकार द्वारा 2000 करोड़ रुपये की लागत से जिले में ड्रग पार्क बनाया जा रहा है, इससे जनपद का विकास काफी तीव्र गति से हो सकेगा।
सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने कहा कि ललितपुर में नैसर्गिक सौंदर्य, वन, सरोवर, झरना, बांध, आकर्षक पर्यटन स्थल, पुरातत्व संपदा, धरोहर एवं एतिहासिक स्थल मौजूद हैं, जिससे पूरे विश्व के सैलानी ललितपुर आ सकते हैं। इंटैक संयोजक संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि इंटैक जनपद की प्राचीन धरोहरों एवं पर्यटन विकास के लिए सजगता से कार्य कर रही है।
विज्ञापन

समारोह में ग्राम रनगांव की नृत्यांगनाओं ने प्रभु गंधर्व, रामदेवी के निर्देशन में राई व अन्य बुंदेली नृत्य प्रस्तुत किए। वहीं, ग्राम छिल्ला के कलाकारों ने महेंद्र सिंह राजपूत के निर्देशन में चाचर, सैरा, मोनिया नृत्य, ढिमरयाई नृत्य का प्रदर्शन किया। कामेडियन राजू राजेश शुक्ला एवं उनके साथियों राकेश उपाध्याय एवं रंगकर्मी ब्रजेश तिवारी की कामेडी ने लोगों का दिल जीत लिया। सुदामा रायकवार एवं अर्चना राजपूत की टीम ने भौजी की पंचायत एवं शानदार बुंदेली भाषा में कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत, हरीश कपूर टीटू, आशाराम तिवारी, ओमप्रकाश तिवारी, मनमोहन जड़िया, रमाकांत तिवारी, डा दीपक चौबे, विनोद त्रिपाठी, फिरोज इकबाल, सोहनलाल विश्वकर्मा, रमन शर्मा, सरदार मंजीत सिंह, अजय बरया, लक्ष्मी नारायण विश्वकर्मा, कन्हैया नामदेव, अनुराग चतुर्वेदी, सोनप्रकाश चौबे, ब्रजकिशोर सिंह, विनीत चतुर्वेदी, सुनील चौबे, कुंदन पाल आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता इंटैक संयोजक संतोष कुमार शर्मा एवं संचालन दिनेश गोस्वामी एडवोकेट ने किया। अंत में आभार रमाकांत तिवारी ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें