अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में रविवार को इंटरमीडिएट कॉलेज में ग्रामीणों को शतप्रतिशत मतदान करने की शपथ दिलाई गई। अभियान के नोडल अधिकारी डॉ मंजीत सिंह यादव ने कहा कि पिछले चार चरणों में करीब 60 फीसदी मतदान हुआ है, जो कि चिंता का विषय है। लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए शत-शत मतदान आवश्यक है।
आकाश अग्रवाल ने कहा कि एक-एक वोटर को बूथ तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। देवेंद्र गंगेले ने कहा कि सोमवार को शत प्रतिशत मतदान के लिए सभी ग्राम वासियों को प्रेरित करना है। इस दौरान बुंदेलों ने ठाना है, वोटिंग में नंबर वन आना है... का नारा देते हुए शत प्रतिशत मतदान करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर सहायक नोडल अधिकारी डॉ प्रकाश यादव, सुरेंद्र साहू, प्रहलाद नामदेव, शैलेंद्र कुमार चौबे, मनीराम बदरिया, अमित दुबे, राहुल यादव आदि मौजूद रहे।
-
पहले मतदान, फिर जलपान
ललितपुर। घंटाघर पर स्थानीय व्यापारियों व समाजसेवियों ने शतप्रतिशत मतदान की शपथ ली। वक्ताओं ने कहा कि पहले मतदान फिर करेंगे जलपान। पटवा समाज के अध्यक्ष वासुदेव पटवा ने कहा कि हम सब परिवार के साथ पहले खुद मतदान करेंगे, फिर आसपास के लोगों को प्रेरित कर बूथ पर भेजेंगे। जितेंद्र साहू ने कहा कि गर्मी को देखते हुए सुबह पहले अपने परिवार के साथ वोट डालेंगे फिर अन्य को प्रेरित करेंगे। इस मौके पर नवीन जैन, मनोज नामदेव, मगन लाल सोनी, सोनू ताम्रकार, अनूप कंचन, गौतम रजक, विशाल राठौर, सतेंद्र नामदेव, सचिन नामदेव आदि मौजूद रहे। ब्यूरो