फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: 22 दिन बाद दो बच्चों में हुई दिमागी बुखार की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
दो अगस्त को लिए गए थे नमूने, 12 अगस्त को हुई थी जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जनपद में 22 दिन बाद दो बच्चों में दिमागी बुखार (जापानी इंसेफेलाइटिस) की पुष्टि हुई। सूचना पर स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया। विभाग की टीमों ने प्रभावित ग्राम पंचायत बड़ोखरा पहुंचकर घर-घर स्क्रीनिंग कराई। घरों में फॉगिंग और लार्वीसाइड का छिड़काव कराया गया।

ब्लॉक बार के ग्राम पंचायत बड़ोखरा के मजरा रामनगर निवासी नंदनी की तबीयत 10 जुलाई की रात अचानक बिगड़ गई। उसे चक्कर आने लगे और उल्टियां होने लगीं। जिसके बाद परिजन सागर लेकर गए थे। जहां पर 17 जुलाई को सैंपल लिया गया। 20 जुलाई को आई जांच रिपोर्ट में जापानी इंसेफेलाइटिस (जेई) की पुष्टि हुई। उपचार के दौरान 30 जुलाई को मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दो अगस्त को बुखार से ग्रसित 16 मरीजों के सैंपल लेकर जांच को भेजे थे। 12 अगस्त को आई रिपोर्ट में दो बच्चों में दिमागी बुखार (जापानी इंसेफेलाइटिस) की पुष्टि हुई है। पुष्टि होते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंची। बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। फिलहाल दोनों बच्चे स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें