फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललितपुर: डीप फ्रीजर में गिरने से बच्चे की मौत, नाना के घर घूमने गया था मासूम

Tue, 23 Feb 2021 03:05 PM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
विज्ञापन
मासूम देव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ललितपुर नगर के सरफयाना निवासी राजीव गुप्ता उर्फ नन्ने के 9 वर्षीय बच्चे की डीप फ्रीजर में गिरने से मौत हो गई। घर का इकलौता चिराग अपनी मां के साथ नाना के घर गया था। वहीं यह हादसा हो गया। 
विज्ञापन


परिवारवालों के अनुसार नाना के घर आइसक्रीम का काम होता है। बच्चा आइसक्रीम देखने के लिए फ्रीजर में झांक रहा था, तभी उसका ढक्कन गिरने से बच्चा उसी में गिर गया। घरवालों को तकरीबन एक घंटे बाद इसकी जानकारी हुई। अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्चे को मृत बता दिया।

राजीव गुप्ता तहसील में कंप्यूटर ऑपरेटर का काम करते हैं। मृतक देव (9) उनका इकलौता बेटा था। उससे छोटी एक बेटी है। उनकी पत्नी कुछ दिन पहले अपने बच्चों को लेकर मध्य प्रदेश के लिधौरा गांव स्थित अपने मायके गईं थीं। पत्नी के मायके में आइसक्रीम का काम होता है। 
विज्ञापन


रविवार को उनका बेटा देव नाना के घर में खेल रहा था। इसी दौरान वह घर के पीछे रखे आइसक्रीम के डीप फ्रीजर में झांकने लगा। अचानक उसका ढक्कन बच्चे के ऊपर गिर गया और वह उसके अंदर चला गया। जब काफी देर तक देव घर में दिखाई नहीं दिया तो नाना के घर में मौजूद सभी लोग उसे ढूंढने लगे। 

घरवालों की नजर डीप फ्रीजर के पास पड़ी देव की चप्पलों पर गई तो देखा कि देव फ्रीजर के अंदर पड़ा था। घरवाले उसे गंभीर हालत में तत्काल स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

देर रात मासूम का शव जब तालबेहट आया तो पूरा मोहल्ला शोक में डूब गया। इस घटना से देव की मां और दादी का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, छोटी बहन अपने भाई के इंतजार में पूरी रात नहीं सोई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें