फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: प्रयागराज से स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो पेड़ से टकराई, सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। प्रयागराज से गंगा स्नान करके लौट रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। सात श्रद्धालु घायल हो गए। दो की हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया।
थाना जाखलौन अंतर्गत कस्बा जाखलौन निवासी गजराम (28), आनंदी (65) व उनके भाई हरीराम (66), रामदास (60), सौरभ (28), वीरेंद्र (28) निवासी ग्राम चीराकोडर, हरनारायण (50) निवासी ग्राम चीराकोडर 20 मार्च को गंगा स्नान करने के लिए किराये की बोलेरो से प्रयागराज गए थे। वहां गंगा स्नान करने के बाद सभी लौट रहे थे। शनिवार सुबह उनकी बोलेरो कोतवाली अंतर्गत ग्राम ककरुआ के पास पहुंची थी, तभी वह अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोलेरो में सवार सभी लोग घायल हो गए। ग्रामीणों और 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने हरनारायण व हरीराम को मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। दुर्घटना का कारण वाहन चालक को नींद का झोंका आना बताया जा रहा है।
सीओ सदर अभय नारायण राय ने बताया कि घायलों को मेडिकल कॉलेज में पहुंचाया गया। संभवत: वाहन चालक को नींद का झोंका आने से दुर्घटना हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें