फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पुलिया के पास मिला कानपुर के मिस्त्री का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। पुलिस के पास नाली के किनारे युवक का शव पड़ा मिला। वह कानपुर का रहने वाला था और घरों में टाइल्स लगाता था। वह अपने साथियों के साथ ललितपुर आया था।
कोतवाली सदर अंतर्गत तुवन चौराहा से मोहल्ला आजादपुरा जाने वाली सड़क पर बनी पुलिया के पास नाली के किनारे शनिवार सुबह वहां से गुजरने वाले लोगों को एक व्यक्ति मृतावस्था में पड़ा दिखाई दिया। पास में एक बाइक खड़ी थी। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के कपड़ों की तलाशी ली तो जेब से एक पर्ची मिली। उस पर नाम साबिर व फोन नंबर अंकित था। उस नंबर पर पुलिस ने संपर्क किया तो साबिर निवासी टीकमगढ़ ने मृतक की पहचान आमिर शकील उर्फ कैंची (44) निवासी ग्राम रावतपुर, जनपद कानपुर के रूप में की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ममेरे भाई नूर ने बताया कि आमिर शकील टाइल्स लगाने का काम करता था और शराब पीने का आदी था। कुछ दिन पूर्व वह ललितपुर काम करने के लिए अपने साथियों के साथ आया था। मृतक के ममेरे भाई नूर ने मौत का कारण अज्ञात बताया। मृतक एक बहन-एक भाई में बड़ा था। उसके एक पुत्र व एक पुत्री है। सीओ सदर अभय नारायण राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें