फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार बोलेरो कार पुलिया से टकराई, चार घायल

विज्ञापन
ग्राम डोंगराखुर्द में पुलिया से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त पड़ी हुई बोलेरो कार। - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
डोंगराखुर्द/ललितपुर। थाना नाराहट क्षेत्र के ग्राम डोंगराखुर्द में मड़ावरा की ओर से आ रही एक बोलेरो पुलिया से टकरा गई, जिसके चलते उसमें सवार चालक समेत चार लोग घायल हो गए। डायल 112 पुलिस ने चारों घायलों को बिरधा अस्पताल पहुंचाया, जहां दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

थाना मड़ावरा क्षेत्र के ग्राम साढ़ूमल निवासी बृृजेश कुशवाहा (30) संतोष कुशवाहा (32), ग्राम दिगवार निवासी देशपत अहिरवार (40) एवं कस्बा नाराहट निवासी मकूल खां (45) बोलेरो से मड़ावरा से नाराहट जा रहे थे। अभी उनकी गाड़ी ग्राम डोंगराखुर्द ही पहुंची थी कि सड़क खराब होने की वजह से अचानक से गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया, जिसके चलते तेज रफ्तार बोलेरो ग्राम डोंगराखुर्द में स्थित एक पुलिया से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो टकराने से आधी पुलिया भी टूट गई। गाड़ी भी बुुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उन लोगों की चीख पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोग उनकी मदद को दौड़े और उन्हें किसी प्रकार से गाड़ी से बाहर निकाला। ग्रामीणों ने डायल 112 को भी फोन कर दिया, डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को बिरधा स्थित अस्पताल भिजवाया। जहां बृजेश कुशवाहा और संतोष कुशवाहा की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
-------
सड़क खराब बढ़ रहे हादसे
नाराहट क्षेत्र के ग्राम डोंगराखुर्द-मड़ावरा रोड बारिश के चलते काफी खराब हो गया है। यहां जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं, जबकि गिट्टी भी बिखरी हुई है। सड़क खराब होने के कारण इस रोड पर आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। दो पहिया वाहन भी गिरने की वजह से वाहन चालक घायल हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें