ललितपुर। ग्राम पठाविजयपुरा के पास जामनी नदी में एक युवक का शव मिला है। बृहस्पतिवार की सुबह कुजानघाट के समीप यह शव पानी में उतराता हुआ पाया गया। मृतक की पहचान 32 वर्षीय अंशुल निवासी ग्राम पठाविजयपुरा के रूप में हुई है।
महरौनी पुलिस ने सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के छोटे भाई पंकज ने बताया कि अंशुल बृहस्पतिवार सुबह शौचक्रिया के लिए घर से निकला था। जब वह देर तक वापस नहीं लौटा तो उसकी पत्नी रश्मि और मां किशोरी उसकी तलाश करने लगीं। खोजबीन के दौरान वे जामनी नदी के कुजान घाट के पास पहुंचीं। यहां पानी में औंधे मुंह अंशुल का शव पड़ा मिला। महरौनी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह ने बताया कि शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना को लेकर जांच कराई जा रही है। मृतक अंशुल अपने दो भाई और तीन बहनों में सबसे बड़ा था। उसके एक पुत्र और एक पुत्री हैं।