फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कृत बोर्ड : एक केंद्र पर होगी बोर्ड परीक्षा, 33 विद्यार्थी होंगे शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। संस्कृत बोर्ड की 27 फरवरी से शुरू होने वाली परीक्षा के लिए एक केंद्र निर्धारित किया गया है। परीक्षा में 33 विद्यार्थी शामिल होंगे। कक्षा 10वीं के 27 और कक्षा 12वीं के छह परीक्षार्थी प्रतिभाग करेंगे।
जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर ब्लॉक मड़ावरा अंतर्गत ग्राम साढूमल में वर्ष 1917 में राजकीय मान्यता प्राप्त श्रीमहावीर दिगंबर जैन संस्कृत विद्यालय की स्थापना की गई थी। इस विद्यालय में कक्षा छह से 12वीं तक कक्षाएं संचालित की जाती हैं। इसका संचालन प्रबंध समिति द्वारा किया जाता है। इस विद्यालय में करीब डेढ़ सौ छात्र-छात्राएं संस्कृत की शिक्षा ले रहे हैं। यूपी बोर्ड की परीक्षा की तिथि घोषित होने के बाद संस्कृत बोर्ड ने भी परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है।
विज्ञापन

संस्कृत बोर्ड की उत्तर मध्यमा प्रथम वर्ष (कक्षा 10वीं) व पूर्व मध्यमा द्वितीय वर्ष (कक्षा 12वीं) की परीक्षाएं 27 फरवरी से कराया जाना प्रस्तावित है। संस्कृत बोर्ड की परीक्षा में यहां के एकमात्र संस्कृत विद्यालय के कुल 33 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। उत्तर मध्यमा प्रथम वर्ष के 27 और पूर्व मध्यमा द्वितीय वर्ष के 6 परीक्षार्थी शामिल रहेंगे। परीक्षा के लिए राजकीय हाईस्कूल नैनवारा को केंद्र बनाया गया है। शिक्षा विभाग परीक्षा को शांति पूर्वक तरीके से कराने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। नकल रोकने के लिए परीक्षा केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती रहेगी।
-
कंट्रोल रूम से ऑनलाइन होगी निगरानी : माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा शुरू होने में 20 दिन शेष हैं। परीक्षाएं वायस रिकार्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी। साथ ही परीक्षा केंद्र की कंट्रोल रूम के जरिये ऑनलाइन निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन


संस्कृत बोर्ड की परीक्षा 27 फरवरी से प्रस्तावित है। परीक्षा शांति पूर्वक और नकलविहीन कराने के लिए तैयारियां कराई जा रही हैं। शांति व्यवस्था के लिए परीक्षा केंद्र पर पुलिस तैनात रहेगी।
ओमप्रकाश सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें