फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8.87 लाख के 73 बकायेदारों के कनेक्शन काटे

Sun, 02 Oct 2016 12:56 AM IST
lalitpur
विज्ञापन
‌बिजली तार - फोटो : demo pic
विज्ञापन
ललितपुर। महरौनी में शनिवार को लगाए गए विद्युत महाशिविर में विद्युत टीम ने टाउन व ग्रामीण क्षेत्रों में लाखों के बकाएदार 73 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए, जबकि पौने सात लाख रुपये विद्युत बकाया वसूला। अभियान से दिन भर क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा।       
विज्ञापन

विद्युत विभाग के आलाधिकारियों के निर्देश पर शनिवार को महरौनी विद्युत उपखंड कार्यालय पर विद्युत महाशिविर का आयोजन किया गया। अधिशासी अभियंता द्वारा उपखंडीय स्तर पर गठित की गई टीमों द्वारा घर-घर जाकर विद्युत चेकिंग की गई। गड़बड़ी पाए जाने पर मीटर बदले गए, दस हजार रुपए से अधिक की बकाएदारी पर कनेक्शन काटे गए।

विद्युत टीम का नेतृत्व शनिवार को खुद अधिशासी अभियंता गौरव कुमार द्वारा किया गया। विद्युत टीम ने 8.87 लाख रुपए के बकाएदार 73 लोगों के कनेक्शन काट दिए। कनेक्शन कटते ही कई लोगों ने तो मौके पर ही विद्युत बिल की अदायगी कर दी, जबकि बहुत से लोगों ने काउंटर पर जाकर विद्युत बकाया अदा किया। विद्युत टीम द्वारा महरौनी में शनिवार को कुल 6.75 लाख रुपए विद्युत बकाया वसूल किया। पांच मीटर भी बदले गए। इस दौरान उपखंड अधिकारी तृतीय प्रेमचंद, अवर अभियंता एसपी सिंह, चंद्रप्रकाश, मीटर रीडर कंपनी के सुपरवाइजर तौफीक सलीम मून, अनिल सिंह, एमपी सिंह, शैलेंद्र आदि उपस्थित रहे।       
विज्ञापन


13 घंटे गुल रही जिला अस्पताल की बिजली      
ललितपुर। रोंड़ा हाइडिल से जिला अस्पताल को स्वतंत्र फीडर के माध्यम से मिलने वाली बिजली आए दिन फाल्ट या अन्य कारणों के चलते घंटों गुल बनी रहती है, जिससे जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को उमस भरी गर्मी में परेशान होना पड़ता है। शुक्रवार की रात करीब ग्यारह बजे सेवनी स्थित रेलवे ट्रैक के पास 33 केवी लाइन के खंभे का एक इंसुलेटर बर्स्ट हो गया,0 जिसके चलते जिला अस्पताल की बिजली गुल हो गई। जानकारी मिलने पर दूसरे दिन शनिवार को सुबह आठ बजे  विद्युत कर्मचारी फाल्ट सुधारने को पहुंचे और दोपहर साढ़े बारह बजे फाल्ट ठीक कर बिजली आपूर्ति सुचारु की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें