फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: डायट में कल होगी ब्लॉक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक जखौरा अंतर्गत विद्यालयों में हुई प्रतियोगिता के पहले तीन स्थान पर आने वाले छात्र-छात्राएं करेंगे प्रतिभाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। उच्च प्राथमिक और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थी राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के अंतर्गत क्विज प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। ब्लॉक जखौरा की ब्लॉक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता 26 नवंबर को डायट में होगी। इसमें ब्लॉक के विद्यालयों में हुई क्विज प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं शामिल होंगी।
बच्चों में वैज्ञानिक मनोवृत्ति के विकास के लिए शासन के निर्देश पर जिले के सभी उच्च प्राथमिक और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों के कक्षा 6, 7 और 8 के छात्र-छात्राओं की विद्यालय स्तर पर क्विज प्रतियोगिता हुई थी। इसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले छात्रों को ब्लॉक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया था। अब यह प्रतियोगिता 26 नवंबर को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में सुबह 9:30 बजे से शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी जखौरा भुवनेंदु अरजरिया के मुताबिक, प्रतियोगिता के लिए सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके लिए परीक्षा व्यवस्थापक, सहव्यवस्थापक, प्रमाणपत्र लेखन, सूची निर्माण का मूल्यांकन कार्य, परीक्षक और बच्चों का सूचीबद्ध विवरण एवं कार्यवाही रजिस्टर तैयार करने, परीक्षा कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी के लिए शिक्षकों को तैनात कर दिया गया है। इसमें सफल छात्र-छात्राएं जिला स्तर पर आयोजित क्विज प्रतियोगिता में शामिल होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें